दिल्ली में दीवार गिरने से पांच मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह लगभग 10 बजे हुआ। दिल्ली के वसुंधरा एंकलेव में धर्मशिला कैंसर अस्पताल के पास एक इमारत की दीवार अचानक गिर गई। सुबह धूप अच्छी थी और बच्चे वहां खेल रहे थे। स्थानीय लोगों, दमकल और पुलिस की मदद से फौरन बचाव कार्य शुरु किया और आधे घंटे बाद बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें फौरन इलाज के लिये पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि इस जमीन पर 10 फीट की ऊंचाई की एक दीवार निर्मित थी। उन्होंने कहा, हिंडन जलनिकासी के समीप होने के कारण यह दीवार ढह गई। अधिकारियों ने बताया जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें सभी की उम्र 10 साल से कम है। मुआवजे के लिये प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
