बीएमसी दफ्तर में शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़, कहा खाली नहीं करेंगे शिवाजी पार्क
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के लिये सिरदर्द बने शिवसैनिकों की दबंगई अब बढ़ने लगी है। शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे के स्मारक को बनाने की अनमुति नहीं देने पर शिवसैनिकों ने बृहदमुंबई मुनिस्पल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी है। यह तोड़फोड़ सोमवार की रात को की गई।
शिवाजीपार्क में जिस स्थान पर बाला साहब का अंतिम संस्कार हुआ था, उस स्थान को शिवसैनिकों ने उनका समाधि स्थल मान लिया है। उनका कहना है कि अब किसी भी हाल में बाला साहब के समाधि स्थल को वहां से नहीं हटाया जा सकता है। उस स्थान से लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ गई हैं और अगर महाराष्ट्र सरकार या बीएमसी ने भावनाओं से खिलवाड़ किया तो अंजाम बुरा होगा। सोमवार की घटना को देखते हुए पूरे मुंबई में बीएमसी दफ्तरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसे पहले बीएमसी ने शिवसेना को नोटिस जारी करते हुए अस्थाई स्मारक हटाने के आदेश दिये थे। इस पर सैंकड़ों शिवसैनिक शिवाजी पार्क में डंट गये हैं और वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कह दिया है कि अगर बीएमसी ने बुल्डोजर चलाया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।
हम आपको याद दिला दें कि ठाकरे के अंतिम संस्कार के ठीक बाद शिवसेना के नेता मनोहर जोशी ने ऐलान किया था कि शिवाजी पार्क में बाला साहब का मंदिर बनेगा, क्योंकि वो हर दशहरे पर यहां रैलियों को संबोधित करते थे।












Click it and Unblock the Notifications