जन्मदिन पर बच्चों संग बच्चे बने प्रणव दा
नई दिल्ली (वनइंडिया ब्यूरो)। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में अपना 78वां जन्मदिन मनाया, वो भी बच्चों के साथ। खास बात यह है कि इस मौके पर प्रणब दा खुद भी बच्चे बन गये। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें रिटर्न गिफ्ट दिये।
इस मौके पर बच्चों ने भी अपने चहेते दादू के लिये ढेर सारे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि ये बच्चे साधारण बच्चे नहीं बल्कि शारीरिक रूप से अक्षम थे। ये बच्चे दिल्ली के अमर ज्योति स्कूल, करकरडूमा, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल फॉर डीफ, कालकाजी, एक्शन फॉर ऑटिज्म, तमन्ना स्कूल, वसंत विहार, ऑल इंडिया डीफ फेडरेशन, जेपीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पंडित दीन दयाल इंस्टीट्यूट फार फिजिकली हेंडिकैप्ड से आये थे।
इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री कुमारी शैलजा समेत कई लोग उपस्थित हुए। इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और नेता विपक्ष सुषमा स्वराज ने राष्ट्रपति भवन जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
प्रणव मुखर्जी ने अपने जन्मदिन पर केक काटा और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर उनकी सराहना की।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को 'पुष्प गुच्छ' देकर जन्मदिन की बधाई देते हुए।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
राष्ट्रपति के जन्मदिन के मौके पर विकलांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को गिफ्ट देकर जन्मदिन की बधाई देता एक दृष्टिबाधित बच्चा।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
राष्ट्रपति को जन्मदिन की मुबारक बात देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी मौजूद रहीं।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटते हुए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
यह प्रणव मुखर्जी का 78वां जन्मदिन है।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
राष्ट्रपति के जन्मदिन के मौके पर बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी।

राष्ट्रपति का 78वां जन्मदिन
विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने राष्ट्रपति को जन्मदिवस पर शुभकामनायें दी।












Click it and Unblock the Notifications