रूठे अन्ना को हर हालत में मना लूंगा: केजरीवाल
मुंबई। खता हो गयी मुझसे, कहा कुछ नहीं तुमसे..आज कल यही गाना अरविंद केजरीवाल गाते नजर आ रहे हैं क्योंकि एक बार फिर से केजरीवाल और अन्ना के रिश्ते में खटास आ गयी है। लेकिन केजरीवाल को अब भी उम्मीद है कि अन्ना हजारे उनके साथ फिर से आ जायेंगे।
पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में निर्दलीय सांसद राजू शेट्टी के साथ एक किसान रैली में शामिल होने के बाद केजरीवाल ने अन्ना के रूख पर गहरा दुख जताया और कहा कि उन्हें पता नहीं है कि अन्ना उनसे क्यूं रूठे हुए हैं,अगर उनसे कोई गलती हुई है तो वो माफी मांगने को तैयार हैं लेकिन उन्हें पता तो चले कि उनकी खता क्या है? केजरीवाल ने भरोसा जताया कि अन्ना फिर से बहुत जल्द उनके साथ आजायेंगे और अपना आशीर्वाद जरूर देंगे।
मालूम हो कि अहिंसावादी अन्ना हजारे ने हाल ही में कहा है कि आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देंगे। केजरीवाल सत्ता लोभी हो गये हैं। केजरीवाल ने फिर से दोहाराया कि अन्ना का साथ उनके साथ था और हमेशा रहेगा, उन्हें पूरा भरोसा है कि अन्नाबहुत जल्द मान जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications