कांग्रेस हमेशा आम आदमी की आवाज बन कर सामने आई है: राहुल

Rahul Gandhi
जामनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव और पार्टी के स्‍टार प्रचारक राहुल गांधी ने आज जामनगर में एक रैली को संबोधित किया। गांधी की जमीन पर गांधी का आह्वन करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर हल्‍ला बोल दिया। नरेन्‍द्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में सिर्फ एक ही व्‍यक्ति की आवाज सुनी जाती है और वो है नरेन्‍द्र मोदी। राहुल गांधी ने कहा कि यहां आम जनता की आवाज को दबा दिया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबकुछ अच्‍छा कांग्रेस पार्टी ने किया। आईटी की क्रांति कांग्रेस ले कर आई। लोगों को रोजगार कांग्रेस ने दी। राहुल गांधी ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां सत्र के दौरान विपक्ष के लोगों को विधानसभा से बाहर फेंक दिया जाता है ताकि वो कोई ऐसा मुद्दा ना उठा सके जिससे उनकी पोल खोल जाये।

मालूम हो कि राहुल आज गुजरात में तीन जगहों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। ये रैलियां जामनगर के बाद अब अतरेली और साणंद में होनी हैं। राहुल गांधी ऐसे समय पर मैदान में उतर रहे हैं जब चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और मोदी की ओर से लगतार उनकी पार्टी और पीएम पर निशाना साधा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+