राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं, इसका फैसला चुनाव बाद

rahul-gandhi
नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं के अनुसार युवा कांग्रेसियों की मांग पर ही राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी में बड़ी भूमिका सौंपी गयी है लेकिन वह प्रधानमंत्री होंगे या नहीं, इसका फैसला चुनाव बाद ही किया जायेगा। कांग्रेस के प्रवक्‍ता पीसी चाकों ने कहा कि अगले आम चुनाव में पार्टी की अगुवाई राहुल गांधी करेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री पद के प्रत्‍याशी का फैसला चुनाव बाद ही‍ किया जायेगा। फिलहाल 2014 तक मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पहले ही उन्‍हें पीएम पद का उम्‍मीदवार बता चुके हैं पर प्रवक्‍ता चाको के अनुसार राहुल के पीएम पद का दावेदार होने और आम चुनाव में उन्‍हें बड़ी भूमिका दिये जाने के बीच कोई संबंध नहीं है। पार्टी में सोनिया गांधी के बारे में पूछने पर उनका कहना है कि वह पार्टी की मुख्‍य नेता बनी रहेंगी।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल की क्षमता को लेकर कोई संदेह नहीं है। उनकी क्षमता को देख कर ही उन्‍हें अगले आम चुनाव के लिए गठित मुख्‍य कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। शिंदे का कहना है कि पार्टी के युवा नेता राहुल को पीएम पद के लिए प्रो‍जेक्‍ट कर रहे हैं।

पार्टी के एक अन्‍य नेता अहमद पटेल का कहना है कि राहुल पार्टी में नम्‍बर दो पर हैं, सोनिया गांधी पार्टी में मुख्‍य पद पर बनी रहेंगी। पटेल के अनुसार प्रधानमंत्री पद पर कौन होगा, पार्टी के सत्‍ता में आने पर प्रधानमंत्री का फैसला लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+