छेड़खानी करने से रोकने पर गुंडों ने पत्रकार को बुरी तरह पीटा

हमले के समय आसपास मौजूद लोगों ने गुंडों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया । मगर उसी क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों का कहना है कि पुलिस ने राजनीतिक प्रभाव के कारण उन्हें छोड़ दिया। इस घटना के विरोध में पत्रकार सड़क पर उतर आये, पत्रकारों द्वारा आपत्ति जताने पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की बात कही।
मीडियाकर्मियों की मांग है कि गुंडों को पकड़कर जल्द से जल्द उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय।
स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आश्विन पर हमला करने वाले गुंडों में अकाली दल के भी कई समर्थक मौजूद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications