फरीदाबाद में गिरी निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर दबे

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर 58 में एक स्कूल की बिल्डि़ंग बन रही थी। बिल्डिंग चार मंजिले तक बन चुकी थी। सूत्रों की मानें तो आज दोपहर बिल्डिंग अचानक गिर पड़ी और कई मजदूर उसकी चपेट में आ गये। सूचना पाकर पुलिस और बचाव दल फौरन मौके पर पहुंच गये और बचाव कार्य जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मलवे में दबने वाले सभी मजदूर हैं जिनकी संख्या लगभग 18 से 20 हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications