बिहार: जहरीली शराब पीने से 2 महिलाओं सहित 7 की मौत

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के रामपुर और शास्त्रीनगर इलाके में जहरीली शराब पीने से दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आधा दर्जन लोगों की हालत खराब है और उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात कुछ लोगों ने इलाके के ही एक दुकान से शराब खरीदकर पी। शराब पीने के बाद उनके पेट में दर्द हुआ और उल्टियां शुरु हो गईं।
आनन फानन में सभी को गया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी भी आधा दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है और कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टियां दे दी गईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान को सीज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications