पाकिस्तान के लिए साहस की मिसाल है मलाला: आसिफ अली जरदारी

जरदारी ने मलाला से ब्रिटेन के एक अस्पताल में मुलाकात की, जहां वह अपना इलाज करवा रही है। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी आसिफा भुट्टों भी थीं। जरदारी ने इस दौरान मलाला का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होने मलाला के पिता जियाउद्दीन और उसके भाइयों से भी बातचीत की।
गौरतलब है कि लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए पाक तालिबानियों ने मलाला को गोली मार दी थी, गंभीर रूप से घायल मलाला को पाक सरकार द्वारा इलाज के लिए लंदन भेजा गया। जहां वह अब स्वास्थ्य लाभ कर रही है। मलाला पर हुए हमले ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा और दुनिया भर के लोगों ने उसका समर्थन किया, तबसे मलाला दुनिया भर में महिला शिक्षा का प्रतीक बन गई।












Click it and Unblock the Notifications