गुजरात की खुशबू से ऐश्वर्या भी खुश, पढ़े कसीदे

बड़ोदरा। नरेन्द्र मोदी को लोग विकास पुरूष की संज्ञा देते हैं क्योंकि उन्होंने गुजरात में विकास कार्य किया है लेकिन हाल ही में हुए कांग्रेस की चुनाव रैलियों में मोदी के विकास कार्यों के धज्जियां भी जमकर उड़ाई गयी है लेकिन लगातार हो रहे विकास कार्यों के हमले की खबर के बीच एक सुंदर खबर भी आयी है जो कि मोदी और उनके समर्थकों के चेहरे पर मुस्कान जरूर बिखेर देगी।

हुआ यूं कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा और आदर्श बहू ऐश्वर्या राय बच्चन बड़ौदरा में एक ज्वैलरी शो के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं जहां उन्होंने गुजरात के विकास वाले प्रश्न के जवाब में कहा यहां की खूशबू में विकास की महक है और मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह प्रांत वाकई में काफी आगे है। आपको बता दें कि गुजरात के ब्रांड एंबेसडर ऐश के लविंग फॉदर इन लॉ अमिताभ बच्चन हैं जो कि हर मीडिया चैनल पर कहते हुए सुने जाते हैं कि खुशबू है गुजरात की...।

खैर मोदी के लिए यह बात फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे आम आदमी के बीच में यह संदेश जरूर जाता है कि केवल विरोधी दलों को छोड़कर आम से खास लोगों के बीच में गुजरात के विकास की बातें होती हैं और वो लोग गुजरात की इस प्रगति से काफी खुश हैं।

मालूम हो कि जूनागढ़ में रैली को संबोधित करते हुए यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने कहा था कि मोदी एक दगाबाज नेता है, उनकी कथनी और करनी में फर्क है। विकास-विकास चिल्लाने वाले मोदी यह भूल गये हैं इसके पीछे केन्द्र सरकार है ना कि उनकी भाजपा सरकार। अगर वो वाकई में विकास करते तो पूरा राज्य विकसित क्यों नहीं हुआ।

Aishwarya Rai
पूरे राज्य के विकसित करने की जिम्मेदारी तो केवल राज्य सरकार की होती है उसमें मोदी फेल गये हैं। यहां की सड़के ऐसी हैं जहां चलना मुश्किल है, बारिश में हाल तो और खराब हो जाता है तो वहीं किसान गुजरात में अपनी दुर्दशा पर रो रहा है। केवल कुछ इलाकों में ही विकास हो जाने से राज्य विकसित नहीं हो जाता है। विकसित होने के लिए संपूर्ण विकास होना चाहिए। मालूम हो कि गुजरात में 13 और17 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव नतीजे 20 दिसंबर को आयेंगे।

जरूर क्र्लिक करें: मोदी-बॉलीवुड में मजबूत कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+