कसाब के बाद अब अफजल पर होगा फैसला

अफजल गुरू 2001 में संसद पर किये गये हमले का आरोपी है, जिसमें जवानों सहित नौ लोग मारे गये थे। अफजल पिछले 11 वर्षों से तिहाड़ जेल के एक सेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अफजल को फांसी की सजा दिये जाने के बाद दया याचिका राष्ट्रपति को भेजी गई थी। जिसकी समीक्षा करने के लिए राष्ट्रपति ने अफजल की फाइल को गृहमंत्री के पास भेजा है।
गृहमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के मौके पर पत्रकारों द्वारा सवाल करने पर यह जवाब दिये। सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस 30 नवंबर को मनाया जाता है लेकिन इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल का निधन हो जाने के कारण यह आज मनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications