Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए क्या है 'वॉलमार्ट' की लॉबिंग का सच

नई दिल्ली। आज दिल्ली के सर्द मौसम में एक बार फिर से संसद गर्म हो गयी, वजह है एक बड़ा खुलासा। अमेरिकी संसद में आज बताया गया कि 'वालमार्ट' ने अब तक भारत में साल 2008 से बिजनेस करने के लिए 125 करोड़ रूपये खर्च कर दिये हैं। जिसके बाद तो संसद में जबरदस्त हंगामा हुआ और मामला स्थगन पर आकर शांत हुआ। भाजपा के तेवर बता रहे हैं कि वो अब इस मुद्दे पर बिल्कुल भी शांत नहीं बैठेगी और मामले की जांच करवा कर रहेगी।

लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपके दिमाग में आ रहा होगा कि आखिर 'वॉलमार्ट' की लॉबिंग है क्या बला? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि 'वॉलमार्ट' की लॉबिंग क्या है जो होती तो गैरकानूनी है लेकिन अमेरिकी संसद में इसकी पैरवी की जाती है।

अमेरिका ने लॉबिंग एक व्यवसाय यानी प्रोफेशन है जिन्हें की हारे हुए राजनेता या वोयवृद्ध नेतागण करते हैं। जिन्हें लॉबिस्ट की संज्ञा दी जाती है। इनका काम होता है, निजी कंपनियों का बिजनेस नयी जगह और दूसरे देशों में चलवाने के लिए उस व्यक्ति को या संस्थान को पैसा देना जो मीडिया संस्थानों में कंपनी के पक्ष में खबरें प्रसारित करवाये या वर्कशॉप या सेमिनार करवाये जिसके चलते कंपनी के पक्ष में एक स्वस्थ माहौल बन जाता है और कपंनी के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ जाती है जिसके बाद कंपनी जब उस जगह खुलती है तो वो अपने हिसाब से ग्राहकों को सामान बेचती है। चूंकि यह एक राजनीतिक क्रम है इसलिए इसका ब्यौरा अमेरिकी संसद में देना होता है और वही ब्यैरा आज 'वालमार्ट' ने संसद में पेश किया जिसके कारण भारतीय संसद में हंगामा हुआ।

Sushma swaraj and Manmohan Singh

आपको बता दें कि 'वालमार्ट' ने अमेरिकी संसद में ब्यौरा दिया है कि उसने भारत में बिजनेस करने के लिए लॉबिंग की है और साल 2008 से अब तक लॉबिंग पर ही 125 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

अमेरिकी सीनेट की इस सनसनीखेज जानकारी पर राजनीति शुरू हो गयी है। भाजपा ने इस मामले में जांच की मांग की है और कहा है कि हम जानना चाहते हैं कि इस लॉबिंग में कौन शामिल है? क्या इसमें कांग्रेसी नेता भी है। उसने साफ तौर पर शक जाहिर किया कि इस मामले में कांग्रेस के बड़े नेता हो सकते हैं क्योंकि वो ही जोर-शोर से एफडीआई के पीछे पड़े थे। हालांकि इस पूरे मामले पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने ज्यादा तो कुछ नहीं बोला लेकिन इतना कहा कि इस मामले की जानकारी उनको है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+