राहुल ने ली मोदी की चुनौती कल से चुनाव प्रचार में उतरेंगें

गुजरात में चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में भाजपा और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर रही हैं। जहां आज सोनिया गांधी आज दो जगह चुनावी सभा को संबोधित करेंगी वही कल से राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में जुट जायेंगे। यह पहला अवसर होगा जब राहुल गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे साथ ही यह भी देखने वाली बात होगी कि मतदान के दो दिन पहले राहुल फैक्टर कांग्रेस को कितना लाभ पहुंचा पाता है।इसके पहले भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को नकार दिया कि राज्य में अल्पसंख्यक असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। इस पर भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुजरात में एक रैली के दौरान कहा था भाजपा ने यहां अलगाववाद की राजनीति की है जिसे किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता है अत: अब वक्त आ गया है कि राज्य को इससे मुक्ति दी जाए। जिसके जवाब में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार है लेकिन वहां सिर्फ फेसबुक कमेंट करने के कारण एक मुस्लिम लड़की को जेल भेज दिया गया।
चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है, जहां नरेंद्र मोदी थ्री डी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के बड़े नेता गुजरात में बड़े पैमाने पर रैलियों को सम्बोधित कर रहे है। इस चुनाव में जहां कांग्रेस राज्य में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है वहीं मोदी का मानना है कि जनता राज्य में फिर कांग्रेस का पत्ता साफ कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications