मुंबई हमला: पाक की अदालत में पेश हुए सबूत
इस्लामाबाद। 26 नवम्बर 2008 को हुए मुंबई हमले के कुछ सबूतों को रावलपिंडी की आतंकवाद विरोधी अदालत में पेश किया गया है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस फैसले का स्वागत किया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अधिकारियों ने पाक के सिंध प्रांत में स्थित आतंकी प्रशिक्षण केंद्र और आतंकियों द्वारा इस्तेमाल मोटरबोट की तस्वीरें पेश की है जिनका इस्तेमाल मुंबई हमले के दौरान किया गया था।
गौरतलब है कि मुंबई हमले में लगभग 166 लोग मारे गये थे। अभी कुछ समय पहले ही मुंबई हमले में दोषी एक मात्र जीवित आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को फांसी दी गयी थी और पाकिस्तान से उम्मीद जताई गयी थी कि वो इस हमले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेंगा।
इस पर विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों को दोषी ठहराये जाने पर हमें राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications