राजधानी में नहीं अब ग्रेटर नोएडा में लगेगा ऑटो एक्सपो 2014
देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो (Delhi Auto Expo 2014) अब देश की राजधानी दिल्ली में नहीं बल्कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जायेगा। अभी तक देश में लगने वाला वाहनों का यह सबसे बड़ा मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाता था, लेकिन देश की वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम (SIAM) ने फैसला किया है कि अब ऑटो एक्सपो में ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जायेगा।
सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने बताया कि, अगले आटो एक्सपो में हम ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में सिर्फ वाहन और एक्सेसरीज को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा माथुर ने कहा कि कई वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों का कहना था कि वे डेट्रायट आटो शो में व्यस्त होने की वजह से यहां नहीं आ पाएंगे। उसी दौरान डेट्रायट ऑटो शो भी शुरू हो रहा है। इसी वजह से सियाम ने उस समय दिल्ली ऑटो एक्सपो न करने का फैसला किया है।
गौरतलब हो कि अभी तक ऑटो एक्सपो में जनवरी माह में ही आयोजित किया जाता रहा है, अगला ऑटो शो फरवरी माह में 6 से लेकर 12 तारिख तक आयोजित किया जायेगा। इस परिवर्तन के पिछे सिर्फ यही डेट्रायट ऑटो शो ही एकमात्र कारण नहीं है। एक बात और यह है कि सन 2014 में प्रगति मैदान खाली नहीं है जिसके कारण संगठन ने यह फैसला लिया है। खैर जो भी संगठन का यह फैसला ठीक ही साबित होगा।
क्योंकि यदि पिछले ऑटो शो पर गौर करें तो दुनिया भर के वाहन निर्माताओं का भारी हूजूम देश में मौजूद था, लेकिन प्रगति मैदान में जगह और कार्यक्रम में समय कम होने के कारण बहुत से वाहन निर्माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन सियाम ने अब ग्रेटर नोएडा में बेहतर ढंग से ऑटो एक्सपो का आयोजन करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि अभी तक दिल्ली ऑटो एक्सपो 40,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में आयोजित किया जाता था।
लेकिन इस बार नोएडा में जहां इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है वहां पर 50,000 वर्गफीट जगह है। जिससे वाहन निर्माता अपने वाहनों को बेहतर और सुचारू ढंग से प्रदर्शित कर सकेंगे। इतना ही नहीं सियाम इस आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखना चाहती है। इसी के चलते सियाम आगामी वर्ष 2013 में 15 से 18 फरवरी के बीच बस एवं यूटिलिटी वाहनों के लिए एक शो का आयोजन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications