राजकुमारी केट की तबियत बताने बताने वाली नर्स की रहस्मय मौत

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। मालूम हो कि केट मिडलटन गर्भवती है और अस्पताल में भर्ती थीं। गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
घटनाकम्र पर चर्चा करें तो दो दिन पूर्व ऑस्ट्रेलिया के 2 रेडियो जॉकी ने महारानी और प्रिंस चार्ल्स बन कर अस्पताल में फोन किया था। अस्पताल की नर्स जैसिंथा सैल्दान्हा को लगा कि फोन शाही परिवार से आया है और उसने गर्भवती डचेस ऑफ कैम्ब्रिज की तबीयत के बारे में रेडियो स्टेशन को सारी जानकारी दे दी। उसके बाद से जैसिंथा सैल्दान्हा रहस्मय परिस्थितियों में मृत पाई गई।
मालूम हो कि जैसिंथा सैल्दान्हा भारतीय मूल की थी और वह शादीशुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। ड्यूक और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज ने एक बयान जारी कर कहा है कि नर्स जैसिंथा सैल्दान्हा की मौत से उन्हें बहुत दुख हुआ है।
किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल ने जैसिंथा की मौत की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस भी इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications