कांग्रेस ने पूछा, केंद्र के करोड़ो रूपये कहां गये मोदी जी?

Jyotiraditya Scindia
बड़ोदरा। सोनिया गांधी के बाद यूनियन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार से सवाल पूछा है कि जरा वो बताये कि केन्द्र का सारा पैसा कहां गया? ज्योतिराद्त्य सिंधिया ने कहा कि हर ससाल गुजरात 1,700 करोड़ रूपये दूसरे राज्यों को बिजली बेचकर कमाते हैं. केन्द्र सरकार हर साल 3,000करोड़ रूपये गुजरात सरकार को भेजती है बिजली के लिए लेकिन गुजरात सरकार कभी भी उसका हिसाब नहीं देती है।

इससे पहले शुक्रवार की चुनावी रैली में सोनिया गांधी ने भी मोदी सरकार पर सवाल दागा था कि केंद्र की मदद के बावजूद सौराष्ट्र इलाका पानी के लिए क्यों तरस रहा है? सोनिया गांधी ने कहा था कि बिजली और पानी के नाम पर गुजरात सरकार केन्द्र से करोड़ो रूपये ऐंठती है लेकिन वो करोड़ रूपये जाते कहां हैं, इसका जवाब मोदी सरकार क्यों नहीं दे रही है।

आपको बता दें कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सौराष्ट्र इलाके में 13 दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं। और राज्य की 44 सीटों पर आदिवासियों का दबदबा है। ऐसे में आदिवासी वोट किसी भी सरकार के लिए काफी मायने रखते हैं। इसलिए यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी रैली की है।

हालांकि सोनिया गांधी के तुरंत बाद मोदी ने जवाब दिया और कहा कि सोनिया गांधी और यूपीए ने पूरे देश को लूटा है ऐेसे में उन्हें कोई हक नहीं बनता कि वो इस तरह के सवाल मोदी सरकार से पूछे । गुजरात का विकास हुआ है यह यहां के लोग जानते हैं जबरदस्ती सवाल खड़े करने से कुछ हासिल नहीं होगा? सोनिया गांधी का यह प्रश्न बेहद शर्मनाक है।

गौरतलब है कि गुजरात में 13 और17 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव नतीजे 20 दिसंबर को आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+