जापान में भारी भूंकप, महातबाही 'सुनामी' की चेतावनी

टीवी रिपोर्ट की मानें तो सबसे ज्यादा झटका देश की राजधानी टोक्यों में महसूस किया गया है। कुद समाचार चैनलों ने भूकंप से इमारतों को हिलते हुए दिखाया है। वहीं टीवी रिपोर्ट्स की मानें तो जापान के सारे परमाणु रियेक्टर सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मियागी के तटीय इलाकों के लिये सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मालूम हो कि मियागी में ही मार्च 2011 में रियेक्टर स्केल पर 9 की तीव्रता के भूकंप और सुनामी से भारी तबाही हुई थी। इस भयंकर आपदा में 15 हजार लोगों की मौत हो गई थी और 4 हजार लोग लापता हो गये थे।
इसमें फूकुशिमा डाइची एटमी रिऐक्टर को गंभीर नुकसान पहुंचा था। प्लांट से एटमी रेडिएशन लीक होने की सूचना के बाद इलाके में रह रहे हजारों लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया था। नेशनल मेटरोलॉजिकल एजेंसी ने कहा कि स्थानीय समय के मुताबिक शाम पांच बजकर 40 मिनट पर सुनामी की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications