गुजरात जाकर मोदी को जवाब देंगी सोनिया गांधी

इसके पहले चुनावी सभाओं में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लगातार निशाना बनाया हैं। उन्होने फिर कांग्रेस का मखौल उड़ाते हुए कहा कि सोनिया गांधी राज्य की चुनावी सभा का प्रारम्भ करने से पहले मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का नाम तो घोषित करें। गौरतलब है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर वरिष्ठ नेताओं में आपसी मतभेद हैं। इस पद के लिए शंकर सिंह वाघेला ने खुद को पार्टी का 'कैप्टन' घोषित किया है। जबकि शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि इस पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगी।
गुजरात में कराये गये विकास के कारण नरेंद्र मोदी का तीसरी बार निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने भले ही लोकसभा चुनाव की बागडोर राहुल गांधी को सौंप दी हो लेकिन गुजरात में राहुल को मोदी के सामने नहीं लाना चाहती। मोदी ने पिछले दिनो राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि राहुल अन्तर्राष्ट्रीय नेता हैं इसलिये वह गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रत्याशी नहीं घोषित किये गये।
अभी हाल ही में चुनावी सभा में मोदी ने राहुल के बारे में कहा था कि कहां है कांग्रेस का कमांडर। मोदी ने यूपीए द्वारा गुजरात के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने के भी आरोप लगाये और कहा कि सरकार को पता था कि बारिश कम होने से किसानों को 15000 करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार ने गुजरात के किसानों की कोई मदद नहीं की। उन्होने जनता से कहा कि जब सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुनावी सभा को सम्बोधित करने यहां आयें तो आप लोगों को उनसे जवाब मांगना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications