अन्‍ना हजारे की तबियत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती

नई दिल्‍ली। देश की जनता के सबसे चहेते सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे की शुक्रवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। उन्‍हें गुड़गांव के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए उनकी सहयोगी किरण बेदी ने बताया कि अन्‍ना हजारे की रात को अचानक तबियत खराब हो गई। उन्‍हें मेदान्‍ता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने ने बताया कि जैसे ही अन्‍ना ने अपनी तबियत नासाज बतायी, हम बिना समय व्‍यर्थ किये उन्‍हें अस्‍पताल ले गये। उन्‍हें इंटेन्सिव केयर यूनिट में रखा गया है। डॉक्‍टरों ने फिलहाल उन्‍हें आराम की सलाह दी है।

Anna Hazare admitted to hospital

उधर अन्‍ना हजारे की तबियत खराब होने की बात की पुष्टि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी की है। उन्‍होंने ईश्‍वर से प्रार्थना की कि वो जल्‍द ठीक हो जायें।

हम आपको बता दें कि गुरुवार की शाम टीवी चैनल आज तक में अन्‍ना हजारे ने भी शिरकत की थी, उसी समय उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। इसीलिये वो कार्यक्रम खत्‍म होते ही तुरंत चले गये थे। डॉक्‍टरों ने कहा है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। अन्‍ना जल्‍द ही स्‍वस्‍थ्‍य हो जायेंगे।

मेदान्‍ता सिटी हॉस्पिटल वही अस्‍पताल है, जहां अन्‍ना को पिछले साल अनशन के बाद भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+