रेस्‍त्रां जहां पनीर नहीं लिंग के व्‍यंजन मिलते हैं

बेंगलूरु। कल हमने आपको सैर करायी थी कंडोम रेस्‍त्रां की जहां हर जगह कंडोम ही कंडोम दिखे। आज हम आपको ले जा रहे हैं उस रेस्‍त्रां में जहां सिर्फ पेनिस के व्‍यंजन मिलते हैं। आपको सुनकर आश्‍चर्य जरूर हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस रेस्‍त्रां की पंच लाइन है "दि स्‍ट्रेन्‍थ इनसाइड द पॉट" यानी बर्तन के अंदर ताकत। इस रेस्‍त्रां को चलाने वालों का मानना है कि प्रत्‍येक नर जानवर के लिंग में काफी ताकत होती है और उसे खाने से यौन शक्ति बढ़ती है।

इतिहास- यह रेस्‍त्रां सबसे पहले अटलांटा, जॉर्जिया के चाइनाटाउन में पहली बार 1956 में खुला। रेस्‍त्रा की स्‍थापना गुओ परिवार ने की वो भी अपनी सातवी पीढ़ी के सबसे बड़े बेटे के पैदा होने के उपलक्ष्‍य में। चीन के बीजिंग में इसकी स्‍थापना 2006 में हुई। इसका नाम गुओ ली जुआंग इसलिये पड़ा क्‍योंकि संस्‍थापक का नाम गुओ था, उनकी पत्‍नी का नाम ली और बेटे का नाम जुआंग। और जुआंग का मतलब होता है बर्तन के अंदर ताकत।

इस रेस्‍त्रां में सिर्फ जानवरों के लिंग से बने व्‍यंजन मिलते हैं। यहां आपको घोड़े, गधे, बैल, कुत्‍ते, हिरण, बकरे, भेड़, बिल्‍ले और सुअर से लेकर सांप तक के लिंग के व्‍यंजन मिलेंगे।

इस रेस्‍त्रां में आने वाले और अलग-अलग व्‍यंजनों का लुत्‍फ उठाने वाले लोगों का मानना है कि इसे खाने से उनकी यौन शक्ति बढ़ती है साथ ही ताकत आती है। वहीं महिलाएं भी इन व्‍यंजनों को बड़े चाव से खाती हैं। इस रेस्‍त्रां की चेन बीजिंग के अलावा चीन के कई अन्‍य शहरों में भी है।

हम इस रेस्‍त्रां की तस्‍वीर सिर्फ बाहर से दिखा रहे हैं, क्‍योंकि व्‍यंजनों की तस्‍वीरें काफी भयावह होती हैं।

आगे पढ़ें- रेस्‍त्रां जहां नग्‍न युवती पर परोसते हैं स्‍नैक्‍स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+