चक्रवाती तूफान 'बोफा' के कारण फिलीपीन्स में 280 से ज्यादा मौतें
न्यू बतान। फिलीपींस में अब तक के सबसे विनाशकारी तूफान 'बोफा' के कारण लगभग 280 लोग काल कवलित हो गये। जबकि सैंकड़ों लोग लापता हैं। मरने वालों में कुछ बचाव कर्मी भी शामिल हैं। बचाव कर्ता क्षेत्र में बाढ़ और कीचड़ के कारण उन क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इस तूफान की रफ्तार 210 किमी प्रतिघंटा थी जिसने बड़े और मोटे पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। मिंदानाओं द्वीप पर कहर बरपाने के बाद तूफान दक्षिण चीन सागर की तरफ मुड़ गया।
तूफान का कहर सबसे ज्यादा न्यू बतान ने झेला जो कि एक पर्वतीय इलाका है। यहां कुल मिलाकर 142 लोग मारे गये और 241 लोग लापता हो गये। फिलीपीन्स के ही सामाजिक कल्याण सचिव कोराजोन सोलिमन और अन्य अधिकारियों ने बताया कि तूफान से प्रभावित पर्वतीय इलाकों की तस्वीर बहुत ही खौफनाक है। इलाके की बड़ी-बड़ी इमारतें खंडहर का रूप ले चुकी है।
न्यू बतान के पास के शहर कातील के लोगों का कहना है यहां अचानक बाढ़ आयी और जगह-जगह कीचड़ भर गया। मरने वालों के शव खुली जगह पर पड़े हैं, हमें यहां पर महामारी के फैलने को भी रोकना होगा। आंतरिक सुरक्षा सचिव मार रोक्सास ने बताया कि यह बेहद दुखद है कि बचाव कार्य में लगे एक जवान की मौत हो गयी और लगभग 6 अन्य घायल हो गये। वो सभी हमारी मदद के लिए यहां आये थे।

बोफा
खतरनाक चक्रवाती तूफान बोफा की सेटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरें।

टायफून 'बोफा'
टायफून 'बोफा' से हुई भयंकर तबाही।

टायफून 'बोफा'
तूफान के जाने के बाद अपनी जीवन की फिर से शुरूआत करने जाते लोग।

टायफून 'बोफा'
टायफून से तबाही के बाद पीडि़तों की मदद करती राहतकर्मी।

टायफून 'बोफा'
तूफान के बाद अपने टूटे आशियाने को ठीक करता फिलीपींस का एक नागरिक।












Click it and Unblock the Notifications