मैकडॉनल्ड ने किया सुषमा के बयान को खारीज, कहा भारत से ही खरीदते हैं माल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एफडीआई को लेकर संसद में चल रहे महाबहस से जहां एक तरफ राजनीति गरमा गई है वहीं इस घमासान में फास्ट फूड जाएंट मैकडॉनल्ड्स ने भी इंट्री मार दी है। मैकडॉनल्ड ने बीजेपी वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज के उस बयान को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मैकडॉनल्ड बाहर सामान खरीदता है। मैकडॉनल्ड ने सुषमा स्वराज के बयान पर कहा है कि उसके प्रॉडक्ट्स में जिन भी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उसे वह भारत से ही खरीदता है।
मैकडॉनल्ड्स इंडिया नॉर्थ ऐंड ईस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम बक्शी ने एक बयान में कहा कि भारत में अपना बिजनेस शुरु करने से पहले ही मैकडॉनल्ड ने सरकार से यह वादा किया था कि वह कंपनी के लिये हर कच्चा माल स्थानीय स्तर पर ही खरीदेगा। विक्रम बक्शी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे उत्पादों में जिन भी चीजों का इस्तेमाल होता है उनकी खरीद भारत में ही की जाती है और इनमें इनमें फ्रेंच फ्राइज भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मल्टीब्रांड रीटेन में एफडीआई पर चर्चा के दौरान सुषमा स्वराज ने कहा था कि मैकडॉनल्ड बर्गर में प्रयोग होने वाला आलू तक विदेशों से खरीद रहा है। बक्शी ने कहा कि जब स्थानीय लेवल पर चीज़ें नहीं मिल पातीं, तभी हम बाहर से सामान मंगवाते हैं। मालूम हो कि लोकसभा में एफडीआई पर महाबहस जारी है और आज शाम 6 बजे वोटिंग की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications