देहरादून में रेव पार्टी, अर्द्धनग्न 14 लड़कियों सहित 36 गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिरों ने सूचना दी कि देहरादून के जाखन इलाके में एक एक होटल में रेव पार्टी चल रही है। सूचना पर पुलिस ने फौरन होटल पर छापा मारा और 'रेव पार्टी' करते 14 लड़कियों सहित 36 युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवकों पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर फिलहाल उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।
पुलिस ने मौके से शराब की बोलते और ड्रग्स भी बरामद किया है। हालांकि कितने लड़के और लड़कियों ने ड्रग्स का सेवन किया था यह जानने के लिये सभी के ब्लड सैंपल लिये गये हैं और टेस्ट के लिये भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि जिन युवाओं के ब्लड टेस्ट 'पॉजिटिव' आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्टी में शामिल ज्यादातर युवा देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाले छात्र हैं। जबकि कुछ युवा दिल्ली से पार्टीं में शरीक होने यहां आए थे।












Click it and Unblock the Notifications