गुजरात चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, 5 साल में 50 लाख मकान का वादा

अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए मोदी ने कहा कि अगर उन्हें इस बार भी सत्ता हासिल हुई तो किसानों को ब्याज दरों में राहत दी जायेगी। मोदी ने कहा कि हर जिले में कोल्ड स्टोरेज और एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट बनाए जायेंगे। मोदी ने कहा कि राज्य में 16 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचाई के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रीन गुजरात बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा। घोषणा पत्र में कहा गया कि सौराष्ट्र में हर बांध में नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा। हर घर में पानी पहुंचाख जायेगा और बिजली उत्पादन को अगले पांच साल में दोगुना किया जायेगा।
घोषणा पत्र की जो खास बात थी वो यह थी कि ग्रामीण इलाकों में 28 लाख और शहरी इलाकों में 22 लाख मकान बनाए जायेंगे। किसानों को ध्यान में रखते हुए मोदी ने कहा कि हर किसान को जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन दिया जायेगा और किसान अपने जमीन का सर्वे नंबर भी आसनी से बदल सकेंगे इसके लिये स्टांप ड्यूटी में राहत दी जायेगी। चुनावी घोषणा पत्र में आदीवासियों को भी मोदी ने ध्यान में रखा और कहा कि आदिवासियों के लिये 4125 करोड़ की सिंचाई योजना शुरू की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान रखते हुए मोदी ने कहा कि सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल बनाएगी। हर तहसील में नारी अदालत होगी। सरकारी नौकरियों में उम्र की सीमा 25 से बढ़ाकर 28 की जाएगी। सूबे में जहां सरकारी उम्र की सीमा 28 साल है तो उनको 30 साल कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications