सुषमा बोलीं नरेंद्र मोदी हैं पीएम पद के काबिल

सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि जिस तरह मोदी ने अपनी नीतियों को गुजरात की जनता के सामने रखा है, उसे काफी सराहा गया है। पार्टी को पूरा विश्वास है कि गुजरात चुनाव में मोदी जरूर जीत की हैट्रिक लगायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मोदी का नाम पीएम पद की उम्मीदवारी के लिये आता है, तो मेरी राय में वो उसके प्रबल दावेदार होंगे।
खैर इसमें कोई शक नहीं है कि मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार होंगे। यह बात सिर्फ भाजपा के खेमे में ही नहीं बल्कि कांग्रेसियों के बीच भी इस बात पर चर्चा गर्म है। हाल ही में यूपी के एक कांग्रेसी नेता ने वनइंडिया से अनऔपचारिक बातचीत में कहा था कि अगर मोदी पीएम पद के उम्मीदवार हुए तो कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिये डबल मेहनत करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications