सरकारी चपरासी से भी कम है नरेन्द्र मोदी की संपत्ति
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की संपत्ति का ब्यौरा सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे। ऐसा इसलिये नहीं कि उनकी संपत्ति बहुत ज्यादा है बल्कि इसलिये कि उनकी हर महीने की कमाई सीनियर सरकारी क्लर्क और चपरासी से भी कम है। जी हां नामांकन के दौरान मोदी ने जो शपथ पत्र भरा है उसके मुताबिक मोदी की वर्ष 2011-2012 की कमाई 1 लाख 50 हजार 630 रुपए है।

इसका मतलब मोदी की सैलरी 12 हजार 553 रुपये प्रति माह हुई। मोदी की यह सैलरी मंत्रियों के 66 हजार प्रति माह सैलरी का पांचवा हिस्सा है। मालूम हो कि एक विधायक को प्रति माह 56 हजार रुपये मिलते हैं। इतना ही नहीं एक विधायक को सैलरी के साथ ही साथ एक घर और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। खास बात यह है कि नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव में शपथ पत्र भरते वक्त अपने वार्षिक आय का उल्लेख नहीं किया था। वहीं मोदी ने इस बार अपनी अचल संपत्ति के बारे में भी बताया है।
शपथ पत्र में दिये गये ब्यौरे की मानें तो मोदी की एक मात्र प्रॉपर्टी है और वो गांधीनगर में है। यहां 330 स्कॉयर मीटर में मोदी का एक छोटा सा घर है। इस घर को मादी ने राज्य सरकार की तरफ से भारी रियायत दर पर वर्ष 2002 में खरीदर था। इस प्रॉपर्टी की कीमत उन्होंने 2007 के चुनाव में शपथ पत्र भरते वक्त 30 लाख बताया था। इस बार उन्होंने एक करोड़ बताया है।
नरेन्द्र मोदी के पास 45 ग्राम की चार सोने की अंगुठी है। इन अंगुठियों की कीमत 1 लाख 23 हजार 777 रुपये है। 2007 में मोदी के पास सिर्फ 3 सोने की अंगुठी थी। हालांकि 2007 के मुताबिक मोदी का बैंक बैलेंस बढ़ा है। 2007 में मोदी के अकाउंट में 8 लाख 55 हजार 651 रुपए थे जो कि 2012 में बढ़कर 27 लाख 24 हजार 409 रुपए हो गए। मोदी ने अपने इनवेस्टमेंट की भी जानकारी दी है। इन्होंने 2007 में 3 लाख 39 हजार 575 रुपए नैशनल सेविंग सर्टिफिकेट में इनवेस्ट किया था जो 2012 में 4 लाख 917 रुपए हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications