कांग्रेस ने किया आम जनता के साथ छलावा: मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से महंगाई कम करने का वादा किया पर वह हमेशा महंगाई कम कर पाने में असफल रही। मोदी ने कांग्रेस पर महंगाई के अलावा गलत प्रचार करने का भी आरोप लगाया। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस गलत विज्ञापन के जरिए भाजपा की छवि खराब करना चाहती है। मालूम हो कि गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिये मतदान 13 दिसंबर और दूसरे चरण के लिये मतदान 17 दिसंबर को होना है।
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का घेराव करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में महंगाई ज्यादा है। मोदी ने इंजिनियरिंग कालेज का उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में इंजिनियरिंग की फीस मात्र 15 हजार रुपये है। वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में इसके लिये छात्रों को 55 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में तो अधिकतर इंजीनियरिंग कॉलेज कांग्रेसी नेताओं के हैं।












Click it and Unblock the Notifications