स्मृति स्थल पर हुआ गुजराल का अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि गुजराल 92 वर्ष के थे और लंबे समय से फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 19 नवंबर को गुड़गांव के मेंदांता सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन के बाद सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। वह एक साफ सुथरी छवि के नेता थे।
उनकी मृत्यु से आहत देश की कई जानीमानी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार पूर्व निधारित जगह स्मृति स्थल पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर देश के कई बड़े नेता मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications