पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का अंतिम संस्कार आज

गुजराल को श्रृद्धाजंली देने के लिये आज सुबह से ही सभी राजनीतिक हस्तियों का आना शुरु हो गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजग अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी सहित देश की बड़ी हस्तियों ने गुजराल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं पूरे देश में 7 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया गया है।
मालूम हो कि इंद्र कुमार गुजराल फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे थे। गुजराल को बीते 19 नवंबर को गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उल्लखनीय है कि इंद्र कुमार गुजराल का जन्म 4 दिसंबर को 1919 हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications