किसानों के प्रति सपा सरकार की नीयत साफ नही: भाजपा

श्री तिवारी ने कहा प्रदेश में बिजली की हालात यह है कि कल ही प्रदेश की राजधानी में बिजली विभाग के दो अधिकारियों की लोगों ने पिटाई कर दी। और सरकार है कि किसानों को मुफ्त बिजली देने जैसी घोषणाएं करने से बाज नहीं आ रही है।
श्री तिवारी ने सरकार की घोषणाओं को लेकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली व पानी देने जैसी घोषणाएं करने से पहले सरकार बिजली की उपलब्धता क्यों नहीं सुनिश्चित करती? श्री तिवारी ने कहा कि सपा सरकार कानून व्यवस्था ठीक करने में पूरी तरह असफल है तथा बिना पारदर्शी शासन व्यवस्था के किसानों को राहत सम्भव नहीं।
तिवारी ने कहा कि थोथी सरकार की थोथी घोषणाओं के कारण आए दिन किसानों तथा सरकारी कर्मियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है जो अराजकता को बढ़ावा दे रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश सरकार खोखली घोषणाएं करने के बजाय की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को अंजाम दे। छात्रों को लैपटाप, किसानों की कर्जमाफी, गड्ढा मुक्त सड़कें, लोकतंत्र सेनानियों को पेन्शन जैसी कई घोषणाएं ऐसी हैं जो महज घोषणा तक ही सीमित हैं। अभी तक इन घोषणाओं पर कोई अमल नहीं हुआ। श्री तिवारी ने धान खरीद केन्द्र की अविलम्ब स्थापना तथा गन्ना का मूल्य अविलम्ब घोषित करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications