सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्यों गिरफ्तार किया शहीन और रीनू को?

कोर्ट ने केंद्र को भी इस मामले में फटकार लगायी है। कोर्ट ने पूछा कि आखिर किस आधार पर अधिकारियों को निलंबित किया गया और उनका ट्रांसफर किया गया। यही नहीं पुलिस वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है, यह भी सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा है। कोर्ट ने सरकार से दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। इसके साथ कोर्ट नें दिल्ली, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल सरकार को भी ऐसे ही मामलों पर नोटिस जारी की है।
हम आपको बता दें कि बाल ठाकरे के निधन के बाद मुंबई बंद के दौरान पलघर की एक युवती शाहीन ढाढा ने फेसबुक पर कमेंट किया था, जिसमें बंद की असली वजह पर सवाल उठाया था। इसे उसकी सहेली रीनू ने लाइक भी किया था। कमेंट के थोड़ी ही देर बार पुलिस उनके घर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं मंगलवार को राज ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करने वाले एक युवक को भी हिरासत में लिया गया।
हम आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ये नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून की धारा 66 (ए) का गलत इस्तेमाल को रोकने के मकसद से दिशा-निर्देश जारी करने पर दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान दिये।












Click it and Unblock the Notifications