नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को ललकारा
मणिनगर। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन पर्चा भर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होने कहा कि परिवारवाद कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेता काम करने से बचते हैं। उन्होने गुजरात के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों को गुजरात के भविष्य के लिए मुझे ही वोट करना चाहिए।
अपने चुनावी भाषण में मोदी लगातार तीसरी बार अपनी जीत को लेकर विश्वस्त दिखाई दे रहे थे। उन्होने कहा कि मेरे लिए पूरा गुजरात एक समान है, मैं इसे किसी भी हाल में बर्बाद होने नहीं दूंगा। उन्होने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात के साथ केंद्र ने हमेशा ही भेदभाव किया है। इस दौरान मौजूद उनके समर्थकों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया और उनके पक्ष में नारे लगाये।
मोदी ने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो वह अहमद पटेल को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर दिखाए।
उधर कांग्रेस का कहना है कि इस चुनाव के साथ ही गुजरात से मोदी राज का खात्मा हो जाएगा। कांग्रेस ने मणिनगर सीट से मोदी के खिलाफ निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पहले भी गुजरात दंगों को लेकर मोदी पर निशाना साधने की कोशिश की है लेकिन उसे नाकामी ही मिली है।

गुजरात विधानसभा चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव में मोदी की जीत तय मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषक उनकी जीत को लेकर विश्वस्त हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने मणिनगर सीट से पर्चा दाखिल किया है। इसके साथ ही गुजरात में चुनावी बिगुल भी बज गया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव
नरेंद्र मोदी ने पर्चा दाखिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी को ललकारा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव
गुजरात में मोदी को जनता का समर्थन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications