पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल की हालत बेहद नाजुक, बचने की उम्मीद कम

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की हालत कई दिनों से बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि गुजराल के फेफड़े में संक्रमण है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि इंद्र कुमार गुजाराल पिछले एक साल से डायलिसिस पर थे। कुछ दिन पहले उन्होंने सीने में गंभीर संक्रमण की शिकायत की थी उसके बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गुजराल की जांच में लगी डॉक्टरों की टीम का कहना है कि स्थिति लगातार खराब हो रही है और अब उनपर दवाइयों का कोई असर नहीं हो रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है। मंगलवार को गुजराल को देखने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सपा सांसद राम गोपाल यादव अस्पताल पहुंचे थे। बुधवार की दोपहर उन्हें देखने कांग्रेस प्रवक्ता सांसद शकील अहमद अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications