सिलेंडरों पर सब्सिडी के लिए सरकार को 3000 करोड़ रूपये का प्रबन्‍ध करना होगा

lpg-cylinder
नई दिल्‍ली। पेट्रोलियम मंत्री ने यह कहकर जनता को राहत दी है कि सरकार सब्सिडी प्राप्‍त सिलेंडरों की संख्‍या बढ़ाकर 6 से 9 कर सकती है। इसके लिए सरकार को 3000 करोड़ रूपये की अतिरिक्‍त सब्सिडी का इंतजाम करना होगा। वीरप्‍पा मोइली ने इस संबंध में वित्‍त मंत्री पी चिदम्‍बरम से बात की और कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो सरकार को नौ सिलेंडर देने के लिए 9000 करोड़ की सब्सिडी का इंतजाम करना होगा।

देश में ऐसे 44 फीसदी लोग हैं जो कि जो 6 सिलेंडर पर ही गुजारा करते हैं इससे अधिक की आवश्‍यकता होने पर उन्‍हें दोगुना धन खर्च करना पड़ता है। गौरतलब है‍ कि सरकार ने पिछले दिनों सब्सिडी प्राप्‍त सिलेंडरों की संख्‍या सीमित कर दी है जिससे जनता को और भी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सब्सिडी मुक्‍त सिलेंडर की कीमत सब्सिडी प्राप्‍त सिलेंडर से लगभग दोगुना हो जाती है। सब्सिडी प्राप्‍त सिलेंडरों की संख्‍या सीमित कर देने से जनता ने जगह जगह सरकार के खिलाफ आन्‍दो‍लन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+