दिल्‍ली में मजे लेने के लिये नौजवानों ने जला दीं 22 मोटरसाइकिलें

 Two in police net for setting ablaze 22 bikes
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पश्चिमी दिल्ली के तिहाड़ गांव के लोग जब बुधवार की सुबह जागे तो दंग रह गए। उनके घर के सामने खड़ी उनकी ही मोटरसाइकिलें जलकर राख हो चुकी थी। लोगों को कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर कौन है और किस वजह से उसने इस हरकत को अंजाम दिया है। मगर जब इस हरकत का सच सामने आया तो हैरानी बढ़ गई।

आप भी इस सच को सुनकर हैरान हो जायेंगे कि महज मौज मस्‍ती करने के लिये तीन नाबालिगों सहित चार नौजवानों ने 22 मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। मस्‍ती के लिये बाइकों को आग के हवाले करने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में नौजवानों की तस्‍वीरें कैद हो गईं और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में चारों ने इस बात को कबूल किया है कि मौज मस्‍ती के लिये उन्‍होंने पहले भी कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले किया है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वारदात मंगलवार आधी रात को पश्चिमी दिल्ली के तिहाड़ गांव में हुई। रात करीब 2 से 3 के बीच धूं-धूं करती मोटरसाइकिलों को जलती देख लोग आग बुझाने के लिये दौड़े। अभी दो मोटरसाइकिलों की आग बुझायी जा रही थी कि सूचना मिली कि थोड़ी ही दूरी पर चार मोटरसाकिलें जल रही हैं।

देखते ही देखते यह आक‍ंडा 22 तक पहुंच गया। गांव के पास स्थित गुरुद्वारे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आग लगाने वाले नौजवानों की तस्‍वीरें कैद हो गई। पुलिस ने फौरन रिकॉर्डिंग देख उन चारों की शिनाख्‍त कर ली और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी नौजवान तिहाड़ गांव में ही रहते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये उपद्रवी मौज मस्‍ती लेने और लोगों को परेशान करने के लिये मोटरसाकिलों में आग लगा दिया करते थे। चारों ने पहले भी कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले किया है। ये मोटरसाइकिलों की टंकी खोल कर उसमें माचिस की जलती तीली डाल देते थे और फरार हो जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+