फेफड़ों के साथ दिमाग को भी सड़ा देती है सिगरेट

रिसर्च के मुताबिक धूम्रपान करने वाले का दिमाग भी धीरे-धीरे खोखला होने लगता है। ज्यादा धूम्रपान करने से व्यक्ति की याददाश्त भी जाने लगती है। ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने अपने एक शोध में पाया है कि जो लोग नियमित रूप से धूम्रपान करते हैं उनके दिमाग की क्रिया में गिरावट होती रहती है। इसकी गति धीमी होने के कारण व्यक्ति को पता नहीं चलता है।
9000 लोगों पर किये गये शोध में सभी को एक प्रश्नपत्र दिया गया। जो लोग धूम्रपान नहीं करते थे, उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। एक से 3 साल तक धूम्रपान करने वाले का प्रदर्शन थोड़ा खराब और उससे ज्यादा जैसे जैसे धूम्रपान करने की सीमा बढ़ी, परफॉर्मेंस खराब होती गई। वैज्ञानिक का तर्क है कि निरंतर कई वर्षों तक धूम्रपान करने की वजह से उन लोगों की याददाश्त कमजोर हो गई और वो फेल हो गये।
शोधकर्ताओं का कहना है कि सिगरेट के सेवन की वजह से रक्तचाप में परिवर्तन होता है, जिसका सीधा असर दिमाग पर भी होता है। यही कारण है कि धीरे-धीरे व्यक्ति को भूलने की आदत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications