युवाओं ने केजरीवाल को हीरो बताया

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को जबरदस्त भीड़ देखी गयी जिनमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवागण थे। जिनमें से कुछ युवाओं ने मीडिया से बात की और कहा कि वो लोग बहुत खुश हैं कि अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनायी है। केजरीवाल की नियत साफ है इसलिए तो उन्होंने पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखा है।

हमें पूरा भरोसा है कि केजरीवाल अपने मकसद में कामयाब होंगे। वो युवाओं के लिए रीयल हीरो साबित होंगे। केवल खादी का कुर्ता पहनकर दलित के घर खाना खा लेने से कोई युवाओं का नेता नहीं हो जाता। इन सब का इशारा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की ओर था। युवाओं ने खुशी-खुशी केजरीवाल की पार्टी में अपना नामांकन करवाया। सभी ने कहा कि अब देश हर हालत में भ्रष्टाचार मुक्त हो जायेगा। हम केजरीवाल का साथ मरते दम तक निभायेंगे।

मालूम हो कि सोमवार को केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी। केजरीवाल ने पहले भी अपनी पार्टी के ऐलान के मौके पर कहा था कि उनकी पार्टी आम लोगों की पार्टी होगी और वो आम लोगों के ख्वाबों को पूरा करेगी उनकी पार्टी में ना कोई राजा होगा और ना ही कोई वजीर।

Arvind Kejriwal
आईये आपको बताते हैं केजरीवाल की पार्टी AAP की कुछ खास बातें

1. केजरीवाल की पार्टी का नाम है 'आम आदमी पार्टी'।
2.इस पार्टी में औरतों और युवाओं को विशेष रूप से वरीयता दी जायेगी।
3.इस पार्टी में कोई भी हाईकमान नहीं होगा।
4.यह पार्टी एक परिवार की तरह होगी जिस पर किसी विशेष परिवार या व्यक्ति का कोई दब-दबा नहीं होगा।
5. यह पार्टी पूरी तरह से संविधान के नियमों का पालन करेगी ताकि कोई अनैतिक और गलत काम ना हो।
6.30 सदस्यों की एग्जिक्यूटिव कमेटी बनायी जायेगी।
7. इस पार्टी में कोई भी नेता नहीं बनेगा।
8. पार्टी से जुड़े फैसले एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए जाएंगे, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय संयोजक करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+