हाकिम के हत्यारों की तलाश हो: आमिर खान
बुलंद शहर। स्टार प्लस के फेमस शो सत्यमेव जयते के जरिये सामाजिक मुद्ददो को उठाने वाले आमिर खान इन दिनों काफी आहत है। उनके शो में आये एक व्यक्ति की हत्या हो गयी है। आप नहीं समझे, हम बताते हैं। कुछ समय पहले आमिर खान ने अपने शो में खाप पंचायत का मुद्दा उठाया था। उस समय उनके शो में मोहम्मद हाकिम नाम के व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ आये थे। हाकिम ने खाप पंचायत के खिलाफ बात की थी। हाकिम और उनकी पत्नी ने प्रेम विवाह किया था दोनों ने खाप को अपने खिलाफ बताया था। हाकिम ने बोला था कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।
और अभी पता चला कि हाकिम की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। आमिर खान को इस बात की जानकारी तब मिली जब वो अपनी फिल्म तलाश का प्रमोशन करने मेरठ पहुंचे। आमिर ने हाकिम की मौत पर गहरा दुख जताया है और सरकार से मांग की है कि हाकिम की पत्नी और बेटी को सुरक्षा मुहैया करायी जाये। आमिर खान ने कहा कि शो के दौरान उन्हें लोगों के अंदर खाप का खौफ देखा था। अगर पुलिस को उनकी ओर से कोई मदद चाहिए होगी तो वो करने को तैयार हैं। उन्हें हाकिम की पत्नी और बेटी की चिंता है। वो इस घटना के सिलसिले में बुलंदशहर के डीएम व एसएसपी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी बातचीत करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications