झूठ के सहारे नरेंद्र मोदी को बदनाम कर रही कांग्रेस

बीजेपी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच की, जिसमें यह पाया गया कि यह तस्वीर श्रीलंका में बाढ़ से पीडि़त एक महिला और उसके बच्चे की हैं जो कि एक ईसाई संगठन की एक वेबसाइट से ली गई है। यह तस्वीर इस समय सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है। इस मामले से जनता के बीच कांग्रेस की किरकिरी हुई है और यह भी उजागर हो गया है कि वह भाजपा की सत्ता के सामने लड़ने में असहाय है। इसलिये नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए ऐसे हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है।
गुजरात में नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये विकास कार्यों से कांग्रेस के लिए मोदी की सत्ता उखाड़ पाना अब मुश्किल हो गया है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी मोदी की जीत तय मानी जा रही है। कुछ राजनीतिक विश्लेकषक तो अगले 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी बता रहे हैं।
गुजरात कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान प्रभारी सिद्धार्थ पटेल से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होने कहा कि हम तस्वीर पर नहीं बल्कि उस मुद्दे पर फोकस कर रहे हैं जो गुजरात की एक बड़ी समस्या है। उन्होने कहा कि विज्ञापन में तस्वीर के साथ दिखाये गये आंकड़ों पर गौर करें यह सही है। लेकिन तस्वीर के गलत होने के बाद लोग आंकड़ों पर भी यकीन नहीं कर पा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications