अरविंद केजरीवाल ने की अपनी पार्टी की घोषणा

नई दिल्‍ली। कार्यकर्ता से नेता बने अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी पार्टी की ऐतिहासिक घोषणा कर दी है। इसके बाद ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब 'आम आदमी चुनाव लड़ेगा, आम आदमी वोट करेगा, आम आदमी चुनाव प्रचार करेगा और आम आदमी ही चुनाव में खड़ा होगा। अब नेता राजनीति से बाहर होंगे और आम आदमी अपने लिए नीतियां बनाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की घोषणा जन्‍तर मन्‍तर पर की। पार्टी का नाम 'आम आदमी पार्टी' रखा गया है। उनकी पार्टी में 23 राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी सदस्‍य हैं जिसमें प्रशान्‍त भूषण, कुमार विश्‍वास और राजनीतिक विश्‍लेषक योगेंद्र यादव जी होंगे। केजरीवाल ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि उनकी पार्टी की घोषणा 26 नवंबर को होगी क्‍योंकि इसी दिन 1949 में भारत का संविधान अंगीकार किया गया था।

खास बात यह है कि आज जंतर-मंतर पर केजरीवाल के साथ जितने भी लोग थे, उनमें से अधिकांश लोगों की टोपी एक बार फिर बदली हुई नजर आ रही थी। पहले इनकी टोपी पर मैं अन्‍ना हूं लिखा होता था, फिर मैं केजरीवाल हूं और अब लिखा है मैं आम आदमी हूं।

केजरीवाल के जीवन के ऐतिहासिक दिन की कुछ तस्‍वीरें-

केजरीवाल ने की पार्टी की घोषणा

केजरीवाल ने की पार्टी की घोषणा

अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी यानी एएपी की घोषणा के वक्‍त सैंकड़ों युवा जंतर मंतर पर पहुंचे। यह दिन केजरीवाल के लिये ऐतिहासिक दिन है।

आम आदमी की पार्टी

आम आदमी की पार्टी

अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी यानी एएपी की घोषणा के वक्‍त सैंकड़ों युवा जंतर मंतर पर पहुंचे। यह दिन केजरीवाल के लिये ऐतिहासिक दिन है। इस पार्टी में अब आम आदमी चुनाव लड़ेगा।

गांधी जी को नमन

गांधी जी को नमन

केजरीवाल ने अपनी पार्टी की घोषणा से पहले राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की समाधी पर जाकर उन्‍हें नमन किया।

युवाओं से अपील

युवाओं से अपील

केजरीवाल ने अपनी पार्टी की घोषणा के साथ-साथ देश के युवाओं से अपील की है कि वो राजनीति में आयें और चुनाव लड़ें।

देश का बेटा

देश का बेटा

केजरीवाल देश का वो बेटा है, जिसने बगैर किसी धनाड्य लोगों की मदद से एक राजनीतिक पार्टी बनायी है।

देश के युवा केजरीवाल के साथ

देश के युवा केजरीवाल के साथ

देश के युवा इस समय केजरीवाल के साथ हैं। युवाओं की असली शक्ति दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में अगले साल देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+