बांग्लादेश में फैक्ट्री में भीषण आग, 104 की मौत

यह आग शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तजरीन फैशन फैक्ट्री की नौ मंजिला इमारत में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक हजार से ज्यादा लोग इस आग में फंस गये थे। इनमें से करीब 100 लोग जान बचाने में नाकामयाब रहे। करीब सात घंटे तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती रहीं। रविवार की सुबह जाकर अग्निशमन विभाग को आग बुझाने में कामयाबी हासिल हुई।
यह घटना उस समय हुई, जब फैक्ट्री में करीब एक जार से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। आग शॉर्ट सर्किट की जह से लगी। आग लगते ही इमारत में तेजी से धुआं फैलने लगा और देखते ही देखते लोग भागने लगे। तमाम लोग जो सीढि़यों से नहीं भाग सके, वो खिड़कियों से कूद पड़े। कोई चौथी मंजिल से कूदा तो कोई पांचवीं से तो कोई छठी से। तमाम लोग आग में जिंदा जल गये, तो कई ऊंची इमारत से कूदने की वजह से मर गये। वहीं कई तो गंभीर रूप से घायल हो गये।
यह फैक्ट्री अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड डच चेन, सीएण्डए और हांग कांग की ली एंड फंग कंपनी के कपड़े भी बनाती है। रात तक मृतकों की संख्या 121 के करीब बतायी जा रही थी। लेकिन रविवार की सुबह अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कुल 104 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications