स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि मैं खादी वाला सफेदपोश गुंडा हूं

madhya-pradesh
भिंड। मध्‍य प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा ने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल मुफ्त दवा वितरण योजना के प्रारम्‍भ के मौके पर कहा कि 'मैं एक खादी वाला सफेदपोश गुंडा हूं, उन्‍होने एक फिल्‍म का हवाला देते हुए कहा कि पहले एक फिल्‍म आयी थी वर्दी वाला गुंडा लेकिन मैं खादी वाला सफेदपोश गुंडा हूं। यहां अब किसी की दादा गिरी नहीं चलेगी क्‍योंकि एक जिले में सिर्फ एक ही दादा हो सकता है।

मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में सरकार की मुफ्त दवा वितरण योजना के उद्घाटन के मौके पर उन्‍होने इस योजना से जुड़े अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब यहां किसी की गुंडा गर्दी नहीं चलेगी न तो पुलिस की और न ही रेत माफिया की। इन्‍हीं लोगों को ठीक करने के लिए मुझे यहां भेजा गया है। अगर अफसरों ने योजनाओं को ईमानदारी से लागू न किया तो उन्‍हें किसी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा। इसके पहले उनके समर्थकों ने उनके यहां पहुंचने पर फायरिंग कर उनका स्‍वागत किया।

स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षामंत्री के इस बयान से उनकी बर्खास्‍तगी की मांग उठने लगी है। इस बयान को गंभीरता से लेते हुए लहार से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल राम नरेश यादव से उन्‍हें बर्खास्‍त करने की मांग की है। उन्‍हें पहले भी एक मर्डर केस में कथित रूप से नाम आने के बाद मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त किया जा चुका है लेकिन हाल ही में उन्‍हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। कांग्रेस विधायक का कहना है कि उन्‍होने इस प्रकार के बयान देकर लोकतांत्रिक मर्यादा को तोड़ा है और उनके समर्थकों ने हवा में फायरिंग कर जिस तरह उनका स्‍वागत किया वह शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+