जानिए: केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी' के 8 सच

ऐलान से पहले केजरीवाल ने ट्विटर पर सूचना दी कि मैं हूं आम आदमी पार्टी, मैं बनाऊंगा जनलोकपाल', मैं खत्म करुंगा महंगाई' । जिससे साफ हो गया था कि केजरीवाल की पार्टी का नाम आम आदमी की पार्टी है। केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि जो कोई भी इस पार्टी का हिस्सा बनना चाहता है वो 26 नवंबर को जंतर-मंतर आ सकता है।
केजरीवाल ने पहले भी अपनी पार्टी के ऐलान के मौके पर कहा था कि उनकी पार्टी आम लोगों की पार्टी होगी और वो आम लोगों के ख्वाबों को पूरा करेगी उनकी पार्टी में ना कोई राजा होगा और ना ही कोई वजीर।
आईये आपको बताते हैं कि केजरीवाल की आमआदमी की पार्टी के 8 महत्वपूर्ण सच
1. केजरीवाल की पार्टी का नाम है 'आम आदमी पार्टी'।
2.इस पार्टी में औरतों और युवाओं को विशेष रूप से वरीयता दी जायेगी।
3.इस पार्टी में कोई भी हाईकमान नहीं होगा।
4.यह पार्टी एक परिवार की तरह होगी जिस पर किसी विशेष परिवार या व्यक्ति का कोई दब-दबा नहीं होगा।
5. यह पार्टी पूरी तरह से संविधान के नियमों का पालन करेगी ताकि कोई अनैतिक और गलत काम ना हो।
6.30 सदस्यों की एग्जिक्यूटिव कमेटी बनायी जायेगी।
7. इस पार्टी में कोई भी नेता नहीं बनेगा।
8. पार्टी से जुड़े फैसले एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए जाएंगे, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय संयोजक करेगा।












Click it and Unblock the Notifications