इंडिया अगेंस्ट करप्शन को अलविदा कहेंगे केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा था कि वह आगे आने वाले वक्त में राजनीतिक लाभ के लिए आईएसी के नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके पहले अन्ना हजारे ने भी उनसे कहा था कि अरविंद लाभ के लिए उनके नाम या चित्र का राजनीतिक प्रयोग न करें। केजरीवाल 26 नवंबर को जन्तर मन्तर से अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। ऐसे में अनुमान लगाये जा रहे हैं कि केजरीवाल की पार्टी का नाम 'आम आदमी पार्टी' हो सकता है।
केजरीवाल अगले वर्ष दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली विधानसभा चुनाव केजरीवाल की पार्टी के लिए एक ट्रायल की तरह होगा।
अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कई बार आमरण अनशन किया है और वह भी सोमवार को अपनी टीम के साथ महाराष्ट्र के अपने गांव रालेगण सिद्धी में अपने साथियों के साथ मीटिंग करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications