केजरीवाल की पार्टी में ना कोई राजा ना कोई वजीर

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकर्ता से राजनेता बनें अरविंद केजरीवाल आज से लेकर आने वाले तीन दिनों में अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर सकते हैं। उनकी पार्टी की खास बात हो सकती है कि उसमें कोई अध्यक्ष नहीं होगा और ना ही कोई महासचिव की पोस्ट होगी। उनकी पार्टी में हर कोई महत्वपूर्ण होगा। उनकी पार्टी में फैसले राष्ट्रीय कार्यकारिणी लेगी और उसके समन्वय के लिए सिर्फ एक राष्ट्रीय संयोजक होगा। वैसे जिस तरह की बातें हो रही है उससे तो केजरीवाल और वामपंथ दोनों की पार्टी में काफी समानता नजर आ रही है।

केजरीवाल ने पहले भी अपनी पार्टी के ऐलान के मौके पर कहा था कि उनकी पार्टी आमलोगों की पार्टी होगी और वो आम लोगों के ख्वाबों को पूरा करेगी उनकी पार्टी में ना कोई राजा होगा और ना ही कोई वजीर। आज से केजरीवाल की टीम तीन दिनों तक कार्यक्रम करेगी। जिसमें करीब सैकड़ो की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी का नाम आम आदमी हो सकता है। केजरीवाल अगले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हैं।

मालूम हो कि अन्ना के अर्जुन कहे जाने वाले अरविंद केजरीवाल ने समाज सेवी अन्‍ना हजारे के साथ मिलकर भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत की थी। लेकिन वैचारिक स्‍तर पर मतभेद होने के कारण दोनों ने अपने रास्‍ते बदल लिये। अन्ना को राजनीति से अतर रहकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी थी तो वहीं केजरीवाल ने कहा कि देश के हालात बता रहे हैं कि भ्रष्टाचार का सफाया राजनीति में बिना उतरे नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+