शीतकालीन सत्र: विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही स्‍थगित

parliament
नई दिल्‍ली। एफडीआई पर विरोध के साथ ही शुरू हुआ शीतकालीन सत्र इसी मुद्दे के कारण दूसरे दिन भी हंगामें की भेंट चढ़ गया। जिसके कारण संसद की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। ममता बनर्जी द्वारा अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने के लिए सांसद संख्‍या न मिल पाने के कारण विपक्ष पहले ही मजबूत स्थिति में नहीं था। लेकिन राजग और अन्‍य दलों ने इस पर बहस की मांग की करते हुए कार्यवाही नहीं चलने दी।

जहां राजग का कहना है कि एफडीआई मुद्दे पर वोटिंग करवाई जायें वहीं संप्रग इसके लिए भी तैयार नहीं है। संसद में भाजपा के सदस्‍य एफडीआई के विरोध में नारे लगा रहे थे। स्‍ि‍थति नियंत्रण से बाहर होते ही लोकसभा स्‍पीकर मीरा कुमार ने कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्‍थगित कर दी। हालांकि कार्यवाही चलने के लिए प्रधानमंत्री ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसके पहले भी प्रधानमंत्री ने भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं लालकृष्‍ण आडवाणी, अरूण जेटली और सुषमा स्‍वराज से रात्रिभोज पर बात की थी लेकिन इसके बावजूद रिटेल में एफडीआई मुद्दे पर भाजपा चर्चा के मुद्दे से पीछे हटने को तैयार नहीं है।

वहीं राज्‍यसभा की कार्यवाही प्रारम्‍भ होते ही बसपा सुप्रीमों मायावती ने सरकारी नौकरी में एससी, एसटी की पदोन्‍नति के लिए बिल लाने की मांग की। उनकी पार्टी के अन्‍य विधायक भी आरक्षण विधेयक पहले लाओ, पहले लाओ कहकर हंगामा करने लगे।

भाजपा के सदस्‍य एफडीआई के विरोध में वैंकैया नायडू के नेतृत्‍व में हंगामा कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होने एक व्‍यवसायिक समाचार पत्र की कापी भी दिखाई जिसमें भारती वालमार्ट के मुख्‍य वित्‍त अधिकारी को सस्‍पेंड करने की बात की गयी थी। अंत में राज्‍य सभा के सभापति हामिद अंसारी ने शोरशराबा कम न होते देख सत्र को दोपहर तक के लिए स्‍थगित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+