2 जी रिपोर्ट में मुरली मनोहर जोशी ने की हेराफेरी!

सिंह ने हैरत अंगेज खुलासा करते हुए कहा कि 1.76 लाख करोड़ का घाटा अनुमानित था जिसे उन्होंने ड्राफ्ट कमेटी रिपोर्ट से हटा दिया था लेकिन बाद में पीएसी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने उसे शामिल कर लिया इसलिए जिस रिपोर्ट को लेकर हल्ला मचाया जा रहा है वो उनकी नहीं जोशी की रिपोर्ट है। उनके मुताबिक सीएजी रिपोर्ट मीडिया में लीक कैसे हुई इस बात की भी जांच सख्ती से होनी चाहिए।
अगर सिंह सही बोल रहे हैं तो मुरली मनोहर जोशी पर भी सवालिया निशान खड़े हो गये हैं। एक बार पहले भी मुरली मनोहर जोशी के रोल पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए हैं। पिछले दिनों पी चिदंबरम और कपिल सिब्बल ने कहा था जिन बातों के लिए इतना बवाल मचाया जा रहा है वो सब बेबुनियाद है क्योंकि 2 जी घोटाला हुआ ही नहीं है। फिलहाल अब सबकी निगाहें कांग्रेस की ओर हैं जबकि लोग भाजपा की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications