भारत के संविधान से प्रेरणा ले रही है केजरीवाल की टीम

राजनीतिक विशेषज्ञ यादव का कहना है कि हमारा उद्देश्य भारत के राजनीतिक माहौल को बदलना है जिससे राजनीति का भ्रष्ट चेहरा साफ हो सके। अच्छे लोग राजनीति में आ सकें। हम नयी विचारधारा और संस्कृति को जन्म देना चाहते हैं।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने समाज सेवी अन्ना हजारे के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत की थी। लेकिन वैचारिक स्तर पर मतभेद होने के कारण दोनों ने अपने रास्ते बदल लिये। इस समय अन्ना हजारे भी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहे हैं।
कयास लगाये जा रहे हैं कि केजरीवाल की पार्टी का नाम आमआदमी पार्टी हो सकता है। लेकिन वस्तुस्थिति तो सोमवार को ही सामने आयेगी। टीम केजरीवाल का कहना है कि सन 1949 में 26 नवंबर को ही बाबा भीमराव अम्बेडर समिति द्वारा निर्मित संविधान अंगीकार किया गया था। इसलिए हम भी इसी दिन ही अपनी पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे।
केजरीवाल की पार्टी से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। केजरीवाल ने पिछले दिनों भ्रष्टाचार में लिप्त कई नेताओं और प्रभावशाली हस्तियों के नाम उजागर किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications